ब्रेकिंग न्यूज
भेलारा/सुल्तानपुर
मामला ग्राम पंचायत भेलारा थाना अखंड नगर सुल्तानपुर का है जहां पर भेलारा बाजार के पास नहर की पुलिया के बगल साइड लेने के चक्कर में ड्राइवर ट्रैक्टर को संभाल नहीं पाया और ट्रैक्टर खाई में पलट गया। घटना को देखते ही ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। बाजार वासियों तथा ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंचकर ड्राइवर समेत तीनों बच्चों को बाहर निकाला । सभी बच्चे व ड्राइवर बाल बाल बच गए किसी को गंभीर चोटे नहीं आई। ट्रैक्टर को जेसीबी द्वारा बाहर निकलवाया गया। ट्रैक्टर मालिक कमलेश गौतम जो कि भेलारा ग्राम सभा के निवासी हैं बच्चों को तत्काल प्राइवेट अस्पताल भेज कर ट्रीटमेंट करवाया ।
के मास न्यूज सुल्तानपुर
In


















