सुहेलदेव जी का मान बढ़ाने और गरीबों को नेता बनाने के लिए कर रहा राजनीति – अनिल राजभर,

0
0

माहुल(आजमगढ़)। अन्य महापुरुषों की तरह महाराजा सुहेलदेव का सम्मान बढ़ाने और गरीबों के बेटों को नेता बनाने के लिए मैं राजनीति कर रहा, पर कुछ लोग समाज को बाटने का काम कर रहे।उक्त बाते उत्तरप्रदेश सरकार के श्रम और सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने माहुल के टिकुरिया मैदान में आयोजित महाराजा सुहेलदेव जयंती समारोह में रविवार को कहा।
अनिल राजभर ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि दो माह पहले ही बैठक कर समाज के लोगों ने महाराजा सुहेलदेव जी की जयंती का यह कार्यक्रम माहुल के टिकुरिया के मैदान में निश्चित किया था। पर कुछ लोगों को बुरा लग गया और समाज और नौजवानों को बाटने के लिए इन लोगों द्वारा इसी दिन दूसरा कार्यक्रम कर रहे। ऐसे लोगों को शर्म करना चाहिए। उनकी बेशर्मी को यहां का नौजवान बर्दाश्त नहीं करेगा।
अनिल राजभर ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश और प्रदेश में सुहेलदेव की सरकार बनाने का काम कर रही। उन्होंने राजभर समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि अपने आप को आगे देखना चाहते है तो जिस भगवा झंडे को लेकर महाराजा सुहेलदेव ने मुगलों को खदेड़ दिया उस झंडे को अपने घर और झोपड़ी पर लगाए। क्योंकि मोदी और योगी आप की किस्मत बदलना चाहते है।
उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने यदि मुझ पर भरोसा किया तो आप लोगों की बदौलत पार्टी को यह आश्वस्त करना चाहता हूं कि आजमगढ़ ही नहीं हर जिले में कमल खिलेगा।।

 

 

हर महापुरुष का करेंगे सम्मान ,
माहुल(आजमगढ़)। अनिल राजभर ने यह कहा कि सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के कुलपति ने विश्वविद्यालय परिसर में महाराजा सुहेलदेव की विशाल प्रतिमा लगाने के लिए सरकार को पत्र लिखा है। प्रतिमा जल्दी ही लगेगी। उन्होंने कहा कि आज हम हिंदू हृदय सम्राट राष्ट्र वीर सुहेलदेव को नमन करने आए है इसी तरह से आगे पृथ्वीराज चौहान, निषाद राज, दक्ष प्रजापति की भी जयंती मनाई जाएगी और पूजा होगी।। अहरौला से संवादाता संतोष मिश्रा की रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें