स्थानांतरित आरक्षियों की हुई विदाई

0
1

आजमगढ़ अहरौला

(आजमगढ़) माहुल स्थानीय नगर की पुलिस चौकी पर चौकी प्रभारी यश सिंह पटेल की अध्यक्षता में शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया।जिसमे चौकी से अन्यत्र स्थानांतरित दो सिपाहियों की माला पहनाकर और मिष्ठान खिला कर विदाई की गई।
विदाई समारोह को संबोधित करते हुए माहुल चेयरमैन लियाकत अली ने कहा कि 2021 में आरक्षी सुनील कुमार और 2022 में आरक्षी पंकज चौरसिया इस चौकी पर आए थे और इनका यह लंबा कार्यकाल निर्विवाद रहा।उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह से इन दोनो आरक्षियों ने अपने कार्यकाल में अपने कल बल छल से अपराध पर अंकुश लगाया था।ऐसे ही ये आगे भी करते रहे।लियाकत अली ने इन दोनों आरक्षियों को गर्मी से बचने के लिए वातानुकूलित चश्मा भेट किया।
इस मौके पर उपनिरीक्षक श्याम कुमार दुबे,आरक्षी वरुण निषाद,सुरेन्द्र निषाद,संदीप विश्वकर्मा,माजिद अंसारी,अरमान खान आदि उपस्थित रहे।

अहरौला संवाददाता संतोष मिश्रा की रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें