कारखाने में में घुसकर मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

0
4

(*आजमगढ़* )
फूलपुर कोतवाली अंतर्गत कस्बा फूलपुर स्थित बर्तन बनाने की फैक्ट्री में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट एवं तोड़फोड़ करने के मामले में थाना फूलपुर पुलिस द्वारा दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। वादी कैलाश नाथ रुंगटा पुत्र स्व० कुन्जीलाल रुंगटा निवासी शनिचर बाजार, फूलपुर द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया कि दिनांक 20 मार्च 2026 की सायं लगभग 07 बजे नामजद अभियुक्तगण अपने 10-15 साथियों के साथ लाठी-डंडा व लोहे की रॉड से लैस होकर फैक्ट्री में घुस आए तथा चिमनी से निकलने वाले धुएं को लेकर विवाद करते हुए वादी व उसके कर्मचारियों के साथ मारपीट की और फैक्ट्री व खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ कर कई लोगों को घायल कर दिया।

उक्त सूचना के आधार पर थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0 103/2026 धारा 115(2), 351(3), 333, 324(4), 352, 191(2), 109 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन से वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 29.03.2026 को कोतवाल सच्चिदानन्द व उ0नि0 दिनेश कुमार त्रिपाठी के साथ पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त मनोज यादव (उम्र लगभग 50 वर्ष) व अमन यादव (उम्र लगभग 21 वर्ष) निवासीगण कस्बा फूलपुर को उनके घर के बाहर से समय 12:05 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों पर विधिक कार्यवाही करते हुए
माननीय न्यायालय आजमगढ़ भेजा गया
*अहरौला संवाददाता संतोष मिश्रा की रिपोर्ट*

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें