*अखंडनगर / सुल्तानपुर -* थाना अखंडनगर क्षेत्र के भेलरा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक से जा रहे लोगों को टक्कर मार दी।
हादसे में *दौला देवी पत्नी अच्छेलाल, निवासी हरपुर* गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनका हाथ-पैर टूट गया है और हालत गंभीर बताई जा रही है। उनके साथ *पंकज पुत्र मेवालाल, निवासी हरपुर, थाना अखंडनगर* भी घायल हुए हैं।
बताया जा रहा है कि दोनों जलालपुर से वापस अपने घर हरपुर आ रहे थे, तभी भेलरा के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के समीप यह घटना हुई। अज्ञात वाहन चालक टक्कर मारकर फरार हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से महिला की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।


















