बढ़ौली (दोस्तपुर) में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन धूमधाम से, पुलिस प्रशासन अलर्ट

0
4

दोस्तपुर

दोस्तपुर थाना क्षेत्र के बढ़ौली बाजार में दुर्गा पूजा का समापन विसर्जन के साथ हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है। रात में सजी-धजी प्रतिमाओं को ट्रैक्टर-ट्राली पर विसर्जन के लिए ले जाया गया।

 

तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि माँ दुर्गा के साथ माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमाएं फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाई गई हैं। भक्तों में विसर्जन को लेकर काफी उत्साह है।

 

विसर्जन जुलूस को लेकर दोस्तपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। बढ़ौली घाट समेत मुख्य मार्गों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाध्यक्ष दोस्तपुर द्वारा लगातार गश्त की जा रही है।

 

प्रशासन ने डीजे की तेज आवाज और हुड़दंग पर रोक लगाते हुए शांतिपूर्ण विसर्जन की अपील की है। विसर्जन स्थल पर गोताखोर और पुलिस की टीम मौजूद है।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें