लेखपाल कानूनगो ने किया जेसीबी से मकान का हिस्सा ध्वस्त महिला ने जिलाधिकारी कार्यालय में लगाई फरियाद

0
59

शाहगंज/ जौनपुर- उत्तर प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार मुक्त का नारा दे रही है। ऐसे में शाहगंज के शाहपंजा मोहल्ला निवासी सविता ने जिलाधिकारी जौनपुर को प्रार्थना पत्र देकर शाहगंज तहसील में कार्यरत लेखपाल एवं कानूनगो के ऊपर गंभीर आरोप लगायें है। उक्त महिला ने लिखित रूप से जिलाधिकारी जौनपुर कार्यालय में शाहगंज तहसील के लेखपाल ऋतुराज एवं कानूनगो संजय राय के उपर गम्भीर आरोप लगाये हैं। पीड़िता सविता ने लेखपाल एवं कानूनगो के ऊपर धन शोषण एवं मानसिक शोषण का आरोप लगाया। उन्होंने लिखित रुप से शिकायत में कहा कि लेखपाल द्वारा 90 हजार रुपए हमसे प्रोसेस फीस के तौर पर लिए गए। ज्ञात हो कि पीड़िता का निर्माणाधीन मकान शाहगंज नगर के पुराना मछरहट्टा में है। जिसका बेगैर नोटिस एवं। हमारी जानकारी के लेखपाल ऋतुराज एवं कानूनगो संजय राय जेसीबी लेकर गये और मकान का बड़ा हिस्सा ध्वस्त कर दिए। उक्त प्रकरण पर पीड़िता ने तत्काल उप जिलाधिकारी शाहगंज से संपर्क किया। जिस पर उप जिलाधिकारी ने घटना की जानकारी होने से अनभिज्ञता जाहिर की थी। वही लेखपाल ऋतुराज ने बताया कि सभी आरोप गलत है। जबकि पीड़िता का आरोप है कि हमारा नक्शा पास है। एवं नाली के अंदर चार फीट जगह छोड़कर मैं अपना मकान निर्माण कर रही थी एवं हमारा पड़ोसी भू माफिया है। जिसके इशारे पर यह कदम राजस्व अधिकारियों ने उठाया। जिलाधिकारी के समक्ष उपरोक्त प्रकरण में सम्मिलित सभी लोगों के ऊपर विधिक कार्रवाई की मांग की एवं इंसाफ के लिए भटकती महिला सविता अभी भी दर दर भटकने को मजबूर है।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

5 × 4 =