शाहगंज विधान सभा 365 में निषाद पार्टी ने घोषित किया प्रत्याशी

0
318

जौनपुर/शाहगंज विधानसभा 365 चुनाव में अब सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। शाहगंज विधानसभा से भाजपा के गठबंधन की पार्टी निषाद पार्टी ने रमेश सिंह पर भरोसा जताते हुए रविवार की देर शाम प्रत्याशी घोषित किया तो भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गयी।
बताते चले कि भाजपा- निषाद पार्टी गठबंधन से घोषित प्रत्याशी रमेश सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख व पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह के पुत्र हैं। टिकट फाइनल होने के उपरांत लखनऊ से विधानसभा क्षेत्र में आते समय उनका जगह-जगह भव्य स्वागत हर वर्ग के लोगों ने झूमते गाते हुए स्वागत किया अल्पसंख्यकों का भी बीजेपी गठबंधन उम्मीदवार रमेश सिंह पर दिखा भरोसा शाहगंज विधानसभा 365 गठबंधन प्रत्याशी रमेश सिंह सपा को दे सकते हैं कड़ी टक्कर इसी क्रम में सोमवार को सुबह बिजेथुआ महावीरे मंदिर पर दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लेने के उपरांत शाहगंज आते समय रास्ते में जगह-जगह पर निषाद पार्टी व भाजपा के तथा नगर वासियों क्षेत्रवासियों ने माला फूल पहनाकर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया जिसमें रुधौली बाजार ,सारी बड़ौ ना, रामनगर ,अर्शिया मोड होते हुए मोहदी सराय ,बड़ागांव होते हुए दोपहर में शाहगंज नगर के योगी तिराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं समेत तमाम संभ्रांतजनों ने फूल मालाओं से लाद कर बैण्ड बाजा के साथ भव्य स्वागत किया।
इस दौरान रमेश सिंह मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि शाहगंज के विकास पर दो दशक से लगे ग्रहण को हटाना मुख्य उद्देश्य है। योगीजी मोदीजी की जन कल्याणकारी योजनाओं से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति से लेकर सभी वर्ग लाभांवित हुआ है। सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के चलते शाहगंज विधानसभा में कमल खिलने को बेताब है। मिल रहे अपार जन समर्थन के चलते भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से भाजपा के मण्डल अध्यक्ष सुनील कुमार अग्रहरि, प्रमोद कुमार सिंह,डॉ अभिषेक सिंह बेचन सिंह
प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश,
पंकज सिंह, क्षमेन्द्र सिंह, मंटू चौरसिया सागर सभासद भुवनेश्वर मोदनवाल, ईशान राम, विजय कुमार अग्रहरि बड़ागांव ग्राम प्रधान सुरेश बिंद समेत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संवाददाता विनोद कुमार

In