बरौंसा सुल्तानपुर
मंगलवार को जयसिंहपुर क्षेत्र के बरौंसा के एक रेस्टोरेंट में राष्ट्रीय सवर्ण परिषद टीम सुल्तानपुर के तत्वावधान में सवर्ण एकता बैठक आयोजित की गई इसमें आरक्षण व्यवस्था में सुधार यूजीसी केनियमों के विरोध और यूजीसी के नियमों रोल बैक समेत समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई वक्ताओं ने अधिकारों की लड़ाई के लिए संगठन और एकता को मजबूत करने पर जोर दिया अयोध्या मंडल प्रभारी गौरीशंकर शर्मा ने कहा कि समाज के सामने आने वाली समस्याओं और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए सभी लोगों को एक मंच पर आना जरूरी है उन्होंने ने कहा कि संगठन की शक्ति तभी प्रभावी हो गी जब समाज के अधिक से अधिक लोग आपसी मतभेद भुलाकर एक जुट होकर आगे बढ़ेंगे उन्होंने ने आगामी कार्यक्रमों में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की बैठक में आगामी कार्यक्रमों और आंदोलनो की रूप रेखा पर विचार विमर्श किया गया विशेष रूप से जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में इसी माह में 16तारीख को प्रस्तावित ज्ञापन कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर सहमति बनी पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाले समय में विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित कर समाज को महत्वपूर्ण मुद्दों के प्रति जागरूक किया जाएगा बैठक में राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के जिला अध्यक्ष अमित उपाध्याय फौजी जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्य दूबे एम एस एम ई के चेयरमैन भाजपा नेता प्रदीप मिश्रा सरकार समाजसेवी सौरभ मिश्रा अतुल तिवारी धर्मात्मा पांडेय नीरज तिवारी कृष्णा उपाध्याय धीरेंद्र पांडेय राम प्रीत पांडेय शुभम पांडेय विपिन तिवारी हरक नारायण मिश्रा राम नायक तिवारी राकेश ओझा सुरेन्द्र मिश्रा विश्वनाथ शुक्ला आशुतोष तिवारी और आलोक दुबे समेत अन्य लोग भी उपस्थित रहे
पत्रकार लल्लन केमास न्यूज़ बरौसा

















