एसडीएम सदर उत्तम तिवारी के आदेश को लेखपालों ने दिखाया ठेंगा, आदेश की उड़ा रहे हैं धज्जियां

0
5

एसडीएम सदर उत्तम तिवारी के आदेश को लेखपालों ने दिखाया ठेंगा, आदेश की उड़ा रहे हैं धज्जियां

 

सुल्तानपुर/सदर

 

सुल्तानपुर जिले के सदर तहसील के 46 लेखपालों ने एसडीएम उत्तम तिवारी की कुर्सी को बना दिया मजाक।

 

एसडीएम के तत्काल प्रभाव का आदेश 50 घंटे से लेखपालों की जेब मे कैद।

50 घंटे बाद भी नहीं संभाला चार्ज क्या एसडीएम साहब से ऊपर हो गए है लेखपाल गैंग?लेखपालों ने एसडीएम के आदेश को रद्दी कागज समझकर कूड़े मे फेंक दिया।

क्या एसडीएम उत्तम तिवारी को इतनी भी पावर नहीं कि अपने लेखपालों का ट्रांसफर कर सकें?वही सुल्तानपुर में एसडीएम साहब की किरकिरी हो रही है!

एसडीएम उत्तम तिवारी की कलम हुई बेकार, 46 लेखपाल बने खिदमतगार।

डीएम साहब, आपकी सदर तहसील में एसडीएम सदर साहब का आदेश रद्दी से भी सस्ता हो गया।

सदर तहसील में SDM के आदेश नहीं, लेखपाल के आदेश चल रहे हैं!?

एसडीएम सदर ने 46 लेखपालों का किया था तबादला लगभग 50 घंटे बाद भी लेखपालों ने नहीं संभाला चार्ज।

सदर तहसील से लेकर कलेक्ट्रेट तक चर्चा है कि एसडीएम साहब के आदेश को लेखपाल नहीं मान रहे।

क्या सदर एसडीएम अपनी कुर्सी की इज्जत बचाने के लिए चार्ज न लेने वाले लेखपालों को निलंबित करेंगे? या लेखपाल ही एसडीएम पर भारी पड़ेंगे?

सुल्तानपुर उप जिलाधिकारी सदर उत्तम तिवारी ने 50 घंटे पहले यानी 16 जून 2026 को 46 लेखपालों का तबादला कर प्रशासनिक सर्जरी की थी मगर लेखपालों ने SDM के आदेश को रद्दी की टोकरी में डाल दिया है!

46 लेखपालों का तबादला किया गया था लेकिन लगभग 50 घंटे बीतने के बाद भी लेखपाल ने नए क्षेत्र का चार्ज नहीं संभाला।

आदेश के कॉपी मे तत्काल प्रभाव लिखा है मगर 2 दिन बीत गए कोई भी लेखपाल नई कुर्सी पर नहीं बैठा!लेखपाल अब भी पुरानी कुर्सी से इस तरह चिपके है जैसे शहद की मक्खी।

यह खबर उप जिलाधिकारी सदर सुलतानपुर द्वारा 16.06.2026 को जारी स्थानांतरण आदेश संख्या 39/श0क0/26 के आधार पर लिखी गई है। संबंधित लेखपालों का पक्ष आने पर प्रकाशित किया जाएगा।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें