सुल्तानपुर
सुल्तानपुर जिले के लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के पिलखनी गांव में खेत में एक अधेड़ का अर्धनग्न शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। शव की पहचान प्रतापगढ़ जनपद थाना आसपुर देवसरा अरैला निवासी विनय कुमार सिंह उम्र लगभग 55 वर्ष के रूप में हुई।
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची लम्भुआ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया शव देखकर ऐसा लग रहा है कि मृतक शौच के लिए गए थे और पास में पानी की बोतल भी पड़ी मिली है।
परिजनों ने बताया कि मंगलवार को घर से चाय पीने के लिए हरदासपुर निकले थे,उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला था। आज सुबह सूचना मिली कि उनका शव पिलखनी गांव में मिला है,वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका भी व्यक्त की है।। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मौत के कारणों की जांच कर रही है।
In













