दलितों के हितैषी हुए एक साथ,समाज को सावधान रहने की जरूरत

0
1

सुल्तानपुर

सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रहा है जिसमें पूर्व एवं वर्तमान विधायक एक मंच पर बैठे नजर आ रहे हैं।

मोस्ट कल्याण के संचालक श्यामलाल निषाद के निलंबन के बाद एक बार फिर से दोनो पूर्व और वर्तमान विधायक एक साथ रिस्तेदारी निभाते नजर आए। श्यामलाल निषाद की बातों से रुष्ट विधायक राजेश गौतम जो की कट्टर दलित और कट्टर हिंदू हैं । सूत्रों के अनुसार दोनों विधायक सीताराम निषाद ग्राम बहाउद्दीनपुर विकासखंड करौदी कला की लड़की की शादी में शामिल थे तथा एक साथ एक ही सोफे पर बैठे नजर आए। शायद इसी का नाम राजनीति है जिसे जनता समझ नहीं पाती। दोनों लोग मिलकर जनता को मूर्ख बना रहे हैं। ऐसे नेता जो समाज में जाकर एक दूसरे की पार्टी की निंदा करें तथा खुद एक साथ बैठकर रिश्तेदारी निभाएं यह दोनों साथ कैसे चल सकता है जब विचारधारा एक नहीं है तो समाज को क्या संदेश मिलेगा। दलित समाज को समझना होगा कि उनके हित कहां हैं। अब देखना यह है कि निषाद समाज 2027मेंकिधर जाता है श्यामलाल निषाद की तरफ या सीताराम निषाद की तरफ । इस आपसी फूट का फायदा किसे मिलेगा। क्या दलित समाज अपने दोस्त दुश्मन की पहचान कर पायेगा। सबसे बड़ा सवाल निषाद समाज सपा की तरफ जायेगा या भाजपा की तरफ यह आने वाला समय बताएगा।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें