अखण्ड नगर बजरंग चौक पर अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंट व्यवसायी की मौत, बाजार में शोक की लहर

0
0

अखण्ड नगर बजरंग चौक पर अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंट व्यवसायी की मौत, बाजार में शोक की लहर

 

दोस्त पुर/ सुल्तान पुर

 

सुल्तानपुर अखण्डनगर थाना क्षेत्र के अलाउद्दीनपुर निवासी टेंट व्यवसायी लालजी यादव की शनिवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। शाम करीब 6:30 बजे वह घर से अखण्डनगर बाजार स्थित अपनी दुकान पर जा रहे थे। इसी दौरान बजरंग चौक पर पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल लालजी यादव को स्थानीय लोगों ने सीएचसी अखण्डनगर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. शशांक शुक्ला ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर थाना प्रभारी धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने पुलिस टीम को मौके पर भेजकर जांच शुरू कराई। सीसीटीवी फुटेज के जरिए टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की खबर से अखण्डनगर बाजार में शोक की लहर दौड़ गई।

 

के मास न्यूज संवाददाता दोस्त पुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें