मिशन शक्ति 5. 0 अभियान के तहत अखंड नगर में महिलाओं को किया गया जागरूक

0
1

सुल्तानपुर/ अखंड नगर

जनपद सुल्तानपुर की पुलिस अधीक्षक चारू निगम, क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय कुमार गौतम तथा क्राइम इंस्पेक्टर अखंड नगर राघवेंद्र यादव के संरक्षण में थाना अखंड नगर की महिला मिशन शक्ति टीम द्वारा रविवार 8 मार्च 2026 को ग्राम सभा बेहरा भारी, अखंड नगर में महिलाओं को एकत्रित कर जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया।।चौपाल के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने गांव की महिलाओं को प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर महिलाओं को उनकी सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 112 और 181 के बारे में भी जानकारी दी गई। टीम ने बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा या आपात स्थिति में इन नंबरों पर तुरंत संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।

महिला मिशन शक्ति टीम ने उपस्थित महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से सशक्त बनने तथा समाज में होने वाले अपराधों के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में ग्राम सभा की बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं, जिन्होंने पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें