घायल गर्भवती महिला ने तोड़ा दम पेट मे पल रहे 8 महीने बच्चे की पेट मे ही मौत

0
0

अम्बेडकर नगर 30जुलाई 2021

*बच्चे से हुआ विवाद पहुंचा बड़ों तक तो मारपीट तक बढ़ा मामला, घायल गर्भवती महिला ने तोड़ा दम। पेट मे पल रहे 8 महीने बच्चे की भी मौत*
अंबेडकरनगर जनपद के थाना कटका क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम हाफिजपुर में बच्चों का मामला बड़ों तक पहुंच गया। 25 जुलाई 2021 को रिजवाना (45 वर्ष) पत्नी मंसूर अहमद का नौ वर्षीय पुत्र मछली मारने तालाब पर गया था तो गांव के ही समर उर्फ सोनू (20 वर्ष)पुत्र हामिद अली से उसका विवाद हो गया। उलाहना देने पहुंची आठ माह की गर्भवती रिजवाना को सोनू चप्पल से हाथ व पैर से मारा पीटा। इसकी सूचना डायल112 को दी गयी। अदनान ने बयान में कहा कि डायल112 पुलिस ने रास्ते मे ही विपक्षी को पकड़ कर छोड़ दिया। इसके बाद कटका थाने पर तहरीर दिया गया। 26 जुलाई 2021 को दोनों लोग सुलह कर लिए थे। घायल रिजवाना के पति मंसूर अहमद बाहर गुजरात में बच्चो के जीवन यापन के लिए मजदूरी करते हैं। मंसूर की पत्नी रिज़वाना व उनके 3 लड़की व एक 9 वर्षीय लड़का अदनान के साथ घर पर रहती थी। रिज़वाना के परिवार में और कोई नही है। ग़रीबी हालात में ये लोग अपना गुजर बसर कर रहे थे। रिज़वाना ने 30 जुलाई शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया। यह खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। मृतक रिज़वाना के पुत्र अदनान ने अपने बयान में बताया कि मेरी मम्मी को सोनू ने मारा है जिसके वजह से मेरी माँ की आज मौत हुई हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसडीएम अभय कुमार पाण्डेय, सीओ कृष्णकांत शुक्ल ,व तहसीलदार ने मामले की जानकारी ली। एसडीएम अभय कुमार पाण्डेय ने कहा प्रकरण गंभीर है। जांच कर दोषी को बख्शा नही जाएगा कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगी। थाना कटका प्रभारी विजय प्रताप तिवारी ने लाश का पंचनामा करवा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया हैं।

In