जलालपुर/ अम्बेडकर नगर 30 मई 2021 रविवार
यह मामला जैतपुर थाने के अंतर्गत ग्राम सभा विहामद पुर निवासी आनन्द पाण्डेय के भाई की शादी कल 29 मई को सरपतहा थाना के पट्टी नरेन्द्र पुर (करीमपुर ) बेचू उपाध्याय के यहाँ बारात गयी थी। रविवार का दिन होने की वजह से लड़की की विदाई नही हुई थी । जो कल सोमवार को होनी थी। बाराती लोग अपने घर विहामद पुर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर बराती ड्राइवर पवन तिवारी और बाराती दिनेश तिवारी से कल रात में बवाल हुआ था । उसी बात को लेकर आज करीब 11 बजे दिन में बारात लेकर रैदा पुल के पास वेहजाद पुर गांव वालों को इकट्ठा कर दूल्हे के भाइयों समेत दर्जनों लोगों को लाठी डंडे से दौड़ा दौड़ा कर पीटा। जिसमे सुरेंद्र नाथ पाण्डेय, रामपाल पाण्डेय, आनंद पाण्डेय, ब्रजलाल आदि लोगो को गंभीर चोटें आईं हैं।बारातियों ने किसी तरह से जान बचा कर जैतपुर थाने में सूचना दिया । थाना प्रभारी जय प्रकाश सिंह ने मय दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुँचे । पुलिस को देख विपक्ष के लोगों ने वहां से भाग खड़े हुए। बताया जा रहा है कि दिनेश ने बारात ले जाने के लिए गाड़ी बुक किया था जोकि पीड़ित के रिश्तेदार बताये जा रहे हैं। पीड़ित इन्द्रपाल ने जैतपुर थाने में तहरीर देकर लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग किया है। उधर पुलिस की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर मेडिकल हेतु भेजा जा रहा है।














