भारतीय जनता पार्टी के नेता व शिक्षक केशरीनन्दन त्रिपाठी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर भुजगी में भाजपा कार्यालय का हुआ उद्घाटन

0
0

अम्बेडकरनगर :-
*भारतीय जनता पार्टी के नेता व शिक्षक केशरीनन्दन त्रिपाठी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर भुजगी में भाजपा कार्यालय का हुआ उद्घाटन*
ब्लॉक भियांव के अंतर्गत ग्राम पंचायत भुजगी में भाजपा के नेता केशरीनन्दन त्रिपाठी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर उनके ही आवास में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इसके मुख्य अतिथि के रूप में जिला संयोजक भारतीय जनता का पार्टी स्वच्छता अभियान एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यवाहक रहे अनन्त राम मिश्र उपस्थित रहे। उन्होंने जन्मदिन के शुभ अवसर पर जन्मदिन की बधाई दिए और दीर्घायु होने के लिए कामना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। विधिवत पूजा अर्चना के बाद सेवा निवृत्त सम्मानित अध्यापक सभाराज तिवारी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। श्री केशरीनन्दन त्रिपाठी ने कहा इस कार्यालय पर सरकार से जुड़ी हर योजनाओं का ऑनलाइन कार्य लोगो का मुफ्त किया जायेगा। अतिथियों का सत्कार किया जायेगा। यह कार्यालय सर्व समाज का है। यहाँ पर सभी लोगो की समस्याएं सुनी जाएंगी। सबका साथ और सबका विकास होगा। जन्मदिन के मौके पर श्री केसरीनंदन त्रिपाठी के बड़े भाई वाचस्पति त्रिपाठी ने कहा यह कार्यालय पीढ़ी दर पीढ़ी सभी जाति धर्म शोषित समाज के लिए हमेशा खुला रहेगा। इस मौके पर अभिषेक शुक्ला मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा, राज बहादुर प्रवक्ता इण्टर कॉलेज, शौकत अली, मोहम्मद यासीन, अमरजीत यादव, अशोक बारी, सचिन गौड़, आशुतोष मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें