पीड़ित द्वारा अवैध कब्जा रोके जाने की कोशिश पर दबंग विपक्षी ने ग्राम प्रधान समेत पीड़ित को जान से मारने व फर्जी मुकदमे में फ़साने की दिया धमकी

0
0

बसखारी/ अम्बेडकर नगर

*दबंगई के बल पर जबरन किया जा रहा है अवैध कब्जा*

थाना बसखारी क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेला परसा निवासी हरीराम पुत्र स्व राम राज की ज़मीन है। पीड़ित का आरोप है कि विपक्षी दुखी राम, निनहू पुत्रगण सोनई , लोकेश पुत्र बुद्धूराम, कमलेश पुत्र राम करन पीड़ित के ज़मीन गाटा संख्या 1213 पर जबरन टीन शेड 19 जुलाई रात 8 बजे डाल रहा था कि पीड़ित ने रोकने की कोशिश करने पर गाली गलौज के साथ जान से मारने की धमकी दे रहा है। सूचना पाकर ग्राम प्रधान बेला परसा ने मौके पर पहुँच कर समझाने का प्रयास किया तो उनको भी विपक्षी ने जान से मारने व फ़र्ज़ी मुकदमे में फ़साने की धमकी दी जा रही है। मामला बिगड़ता देख 112 नम्बर पुलिस को सूचना दी गयी पुलिस ने दोनों पार्टी को थाने पर ले गयी। जबकि क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा पैमाइश भी किया गया था। कागज में भी हरीराम पुत्र स्व रामराज का नाम है। फिर भी दबंगई के बल पर जबरन कब्जा किया गया है। विपक्षी पीड़ित व ग्राम प्रधान को फ़साने के लिए अपनी गुमटी व टीन शेड को तोड़ दिया है। और चोरी का लगा रहा है आरोप। अब पीड़ित न्याय के लिए दर दर भटक रहा है। कहीं नही हो रही है उसकी सुनवाई।

In