*भाजपा के काशी प्रांत के कार्यालय प्रभारी रहे युवा नेता अनूप सिंह पिन्टू ने जिला अध्यक्ष को अंगवस्त्रम एवं बुके भेंट कर किया सम्मानित*
आलापुर अंबेडकरनगर-आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के आलापुर तहसील मुख्यालय की ग्राम पंचायत अन्नापुर में भाजपा जिला अध्यक्ष कपिल देव वर्मा एवं भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिषेक चौधरी का भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजपा के काशी प्रांत के कार्यालय प्रभारी रहे युवा भाजपा नेता अनूप सिंह पिन्टू ने भाजपा जिला अध्यक्ष कपिल देव वर्मा का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें अंग वस्त्र एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया। भाजपा नेता अनूप सिंह पिन्टू ने जिला अध्यक्ष कपिल देव वर्मा को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन संस्मरण पर लिखी पुस्तक भेंट किया। अन्नापुर ग्राम पंचायत के दिवंगत ग्राम प्रधान पूर्व जिला परिषद सदस्य स्वर्गीय वीरेंद्र बहादुर सिंह के पुत्र हैं भाजपा नेता अनूप सिंह पिंटू। उक्त मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने कार्यकर्ताओं के मान सम्मान का पूरा भरोसा दिलाते हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा का परचम फहराने के लिए सभी से जुटने का आह्वान किया। उक्त अवसर पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिषेक चौधरी भाजपा गोविंद साहब मंडल अध्यक्ष भगवान पांडे वरिष्ठ नेता सुधाकर प्रजापति नीरज सिंह,राजबली वर्मा,राजेश मिश्रा,आशुतोष सिंह गुलाब सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे ।
