भियांव/ अम्बेडकर नगर
सरकार ग्राम पंचायत चुनाव की आरक्षण सूची जारी कर दी है। वही पर सीट को लेकर आपत्ति पत्र पड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। भियांव ब्लॉक के कई गांवों के लोगों ने आरक्षण सूची को लेकर आपत्ति दर्ज करा रहे हैं। इसी क्रम में भियांव ब्लॉक के भुजगी ग्राम पंचायत की सीट यस सी हुई हैं जिसको लेकर गांव के जावेद पुत्र मोहम्मद यासीन ने आपत्ति दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि 1995 से लेकर अबतक ओ.बी.सी.की सीट नही हुई हैं। उनका आरोप है कि 1995 में सामान्य पुरूष राजनाथ मिश्र,2000 में सामान्य पुरूष केशरीनंदन त्रिपाठी, 2005 में यस.सी. महिला ऊषा देवी, 2010 में सामान्य पुरूष राकेश्वर मिश्र,2015 में सामान्य महिला भावना तिवारी प्रधान रहे हैं। जबकि अभी तक ओ बी सी प्रधान नही हुए हैं।
In
