राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता तिवारी ने ग्रामीण महिलाओं की सुनीं समस्यायें

0
0

नेवादा / अम्बेडकर नगर :-
राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता तिवारी ने ग्रामीण महिलाओं की समस्याओं को सुनने के साथ ही उनके निदान हेतु अधिकारियों को निर्देशित भी किया। साठ से ज्यादा ग्रामीण महिलाओं की समस्याओं का निदान करने का प्रयास हुआ तो अति पिछड़े क्षेत्रों में शुमार भुजगी गांव में न्याय की आस जाग उठी। दर्जा प्राप्त मंत्री संगीता तिवारी के सामने आए समस्याओं में सर्वाधिक आवास के मामले रहे तो कुछ पुलिस महकमे से संबंधित।ज्यादातर मामलों में स्वयं दूरभाष के मार्फत महिलाओं की समस्याओं का उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित कर निदान कराया।पूर्व प्रधान भुजगी कुसुम त्रिपाठी के आवास पर चौपाल लगाकर महिला आयोग की सदस्य संगीता तिवारी ने महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उनके निदान हेतु निर्देशित किया।इस मौके पर भाजपा नेता केशरी नंदन त्रिपाठी,बाबा जयगुरुदेव शिक्षण संस्थान के संस्थापक वरुणेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गोपालजी,बीडीसी राजकुमार जायसवाल,पूर्व प्रधान गणेश प्रसाद श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष राजाराम मौर्य,रमापति उपाध्याय,संतोष यादव,दयाशंकर शुक्ल आदि की मौजूद रहे।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें