नेवादा अम्बेडकरनगर:- भारतीय जनता पार्टी के नेता व शिक्षक ने ग्राम पंचायत रामगढ़ में वॉलीबाल नेट देकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने का काम किया है । मा. गणेश लाल श्रीवास्तव के गरिमामयी उपस्थिति में केशरीनन्दन त्रिपाठी ने बच्चो को वॉलीबाल नेट प्रदान कर खिलाड़ियों के अंदर खेलों के प्रति जोश बढ़ाया। उन्होंने वॉलीबाल खिलाड़ियों को वॉलीबाल खेल के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि वॉलीबाल एक खेल है इसके मैदान की लम्बाई 18 मीटर व चौड़ाई 9 मीटर होती है। लम्बाई में इसको 2 बराबर भागों में बांट दिया जाता है।तत्पश्चात 5 सेमी चौड़ाई की रेखा से सीमा रेखा बना दी जाती है।किसी भी प्रकार की रुकावट मैदान के चारों तरफ तीन मीटर व ऊंचाई 7 मीटर तक नही होना चाहिए।मध्य रेखा के समान्तर दोनों तरफ उससे तीन मीटर की दूरी पर आक्रामक रेखा खींच दी जाती है। मैदान के बीचों बीच 9.5 मीटर लम्बाई की एवं 1 मीटर की चौड़ाई की साथ ही 10 सेमी वर्गाकार गोले के छोटे छोटे खानों वाले जाल को 2 मीटर 43 सेमी (7 फुट 11.6 इंच) की ऊंचाई पर बगल के दो मजबूत खम्भो से बांध दिया जाता हैं। इसकी ऊंचाई पुरुष व महिला वर्ग के लिये भिन्न भिन्न होती हैं। वॉलीबाल खेल से खिलाड़ियों का स्वास्थ्य काफी हद तक सही रहता है। क्योंकि उनके अंदर स्फूर्ति काफी ज्यादा होती है। हर मांसपेशी का काम एक साथ होता है। इम्युनिटी बढ़ती है।खिलाड़ी चुस्त दुरुस्त रहता है। खिलाड़ियों में काफी उत्साह दिखा।
वॉलीबाल खेल स्फूर्ति के साथ साथ शरीर को चुस्त दुरुस्त रखता है- केशरीनन्दन त्रिपाठी भाजपा नेता
In
