प्रेम प्रसंग मामले में शादी की तारीख हुई पक्की

0
0

जलालपुर/अम्बेडकर नगर 01 जून 2021

मामला जैतपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर ओदरपुर की लड़की व किशुनपुर कबिरहा के लड़के विकास से प्रेम प्रसंग था। जिसको लेकर दोनों पक्षों के लोगों में विवाद चल रहा था। मामला विवाद के चलते थाने तक पहुँचा। जिसमे लड़की के पक्ष की तरफ से तहरीर दिया गया था जो तीन दिनों से चल रहा था। अंत मे थाना प्रभारी के हस्तक्षेप से दोनों पक्ष को थाने बुलाया गया। लड़की के शादी करने के ज़िद पर अड़ी होने के कारण थानाध्यक्ष महोदय ने मामले को संज्ञान में लेकर लड़के के पिता पर दबाव बनाया तब जाकर मामला सुलझा। मामले को बिगड़ता देख लड़के के पिता ने लड़के और लड़की की शादी की तरीख एक माह का समय लेकर 04 जुलाई 2021तय कर दी इसपर दोनों पक्ष सहमत हुए की 4 जुलाई2021 को हम दोनों लोग हिन्दू रीति रिवाज से शादी करेंगे। जो सुलह समझौता हुआ है उसपर प्रथम पक्ष और दिव्तीय पक्ष के लोग गवाही किये हैं। हस्ताक्षर में प्रथम पक्ष अनिल कुमार दूसरे पक्ष मनीराम व गवाह के रूप में ग्राम प्रधान बृजेश ने हस्ताक्षर किए हैं।

In