ब्लॉक भियांव के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

0
0

जलालपुर अम्बेडकर नगर

30 जुलाई 2021
*इसरार अहमद की रिपोर्ट*
ब्लॉक भियांव के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सम्मान समारोह का आयोजन ब्लॉक परिसर में सम्पन्न हुआ इसके मुख्य अतिथि भाजपा के शानदार जिला अध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी व खुश दिल मिज़ाज नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख गौरव सिंह जी रहे। इस भव्य आयोजन में भाजपा नेता केशरी नन्दन त्रिपाठी, भियांव मध्य से जिला पंचायत प्रत्याशी रह चुके दीपक शुक्ला, मंडल अध्यक्ष राजाराम मौर्या, भाजपा नेता संजीव सिंह, संभू नाथ पाठक जिला संयोजक आदि लोगो ने शिरकत किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का मुख्य उद्देश्य है हर गरीब जनता को सरकार की हर योजना का लाभ मिले। इस मौके पर ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

In