भियांव /अम्बेडकर नगर
भियांव मध्य की जिला पंचायत सदस्य की महिला सीट होते ही सभी पार्टी के लोग जोर आजमाइश में लग गए हैं।इसी क्रम में भाजपा नेत्री व पूर्व ग्राम प्रधान भुजगी की कुसुम त्रिपाठी जी ने सरकार की मंशा के अनुरूप महिलाओं की समस्याओं को सुनने व उसका निराकरण हेतु प्रयासरत है। उन्होंने भियांव ब्लॉक के किशुनदासपुर ग्राम पंचायत में स्थित ब्रह्म बाबा का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हुये क्षेत्र में करीब आधा दर्जन गाड़ियों के साथ महिलाओं का हुजूम लेकर गांव- गांव घर- घर जन सम्पर्क अभियान तेज करते हुए सरकार की जन कल्याणकारी योजना को पहुंचाने का काम रही हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की जनकल्याण कारी योजना को लोगों तक पहुँचाने का कार्य करती रहेंगी। और अगर पार्टी जिला पंचायत सदस्य पद के लिये टिकट देती है तो चुनाव लडेंगी और क्षेत्र का विकास करूँगी।
