सैदपुर में खाद विक्रेता पर FIR, निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर उर्वरक बेचने का आरोप

0
6

गाजीपुर। किसानों की शिकायत पर प्रशासन ने निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर उर्वरक बेचने के मामले में सख्त कार्रवाई की है। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर तहसीलदार सैदपुर द्वारा विकास खंड सैदपुर स्थित मेसर्स आनन्द खाद भंडार की जांच की गई। जांच के दौरान निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर उर्वरक बेचने की शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित उर्वरक विक्रेता के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज करा दी गई है। जिला कृषि अधिकारी ने सभी उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि, वर्तमान में किसानों द्वारा प्रमुख रूप से प्रयोग की जा रही यूरिया की बिक्री निर्धारित मूल्य पर ही अनिवार्य रूप से की जाए। यदि कोई विक्रेता अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) से अधिक कीमत पर उर्वरक बेचता है या यूरिया के साथ कम प्रचलित किसी अन्य उत्पाद को खरीदने के लिए किसानों को बाध्य करता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने किसानों से भी अपील की है कि, वे वैज्ञानिक संस्तुतियों के अनुसार ही उर्वरकों का क्रय एवं प्रयोग करें। आवश्यकता से अधिक उर्वरक खरीदने या उसका प्रयोग करने से खेती की लागत बढ़ने के साथ-साथ मृदा और पर्यावरण के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि, दलहन-तिलहन और मोटे अनाज के बीजों की ऑनलाइन बुकिंग कृषि विभाग की ओर से खरीफ एवं रबी मौसम में दलहन, तिलहन तथा मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने के लिए बीजों की ऑनलाइन बुकिंग की जा रही है। किसानों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। रबी मौसम के लिए भी ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है। किसान कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.agriculture.up.gov.in⁠ पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। विभाग के अनुसार अरहर, तिल, ज्वार, बाजरा, कोदो, सांवा तथा मडुवा/रागी के बीज मिनीकिट निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं रबी मौसम में चना, मटर, मसूर और सरसों के बीजों के लिए भी ऑनलाइन बुकिंग की जा रही है। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि, वे गुणवत्तायुक्त उत्पादन और मृदा स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए हरी खाद, कम्पोस्ट खाद, वर्मी कम्पोस्ट, नैनो डीएपी और नैनो यूरिया जैसे विकल्पों का वैज्ञानिक तरीके से प्रयोग करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि, किसानों के हितों की रक्षा के लिए उर्वरक बिक्री की निगरानी जारी रहेगी और निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली या जबरन अन्य उत्पाद थोपने वाले विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जय प्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाजीपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें