निजामाबादआजमगढ़
धारा 84 की कार्रवाई की नोटिस चस्पा, फरार चल रहे आरोपी पर कसा शिकंजा न्यायालय के आदेश पर निजामाबाद पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए मुकदमा अपर संख्या 184/26 धारा 109 (1) 352 351(3) बीएनएस तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। निजामाबाद पुलिस टीम ने मुकेश पुत्र राम ख्याल निवासी रघुनाथ पुर पारा थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ के घर पर नोटिस चस्पा कर उसे जल्द से जल्द न्यायालय में हाजिर होने का निर्देश दिया।जानकारी के अनुसार, आरोपी मुकेश पुत्र रामख्याल आदि उपरोक्त मुकदमों में लंबे समय से फरार चल रहे थे और बार-बार नोटिस के बावजूद पेश नहीं हो रहा था। इसके चलते न्यायालय के तहत जारी करने के आदेश दिए। पुलिस ने मुनादी कराते हुए आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा किया और आसपास के लोगों को भी इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर आरोपी न्यायालय में उपस्थित नहीं होता है, तो उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई करते हुए संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है।विवेचक क्राइम ब्रांच उपनिरीक्षक सुदेश कुमार सिंह और निजामाबाद कस्बा प्रभारी कमला प्रसाद द्वारा करवाई की गई के मांस न्यूज़ संजरपुर पत्रकार चंद्रशेखर यादव




















