सफाई कर्मी की अनदेखी से महीनों से जमा था कचरा, समाजसेवी अलीम ने जेसीबी से कराया सफाई कार्य

0
1

 

आजमगढ़ मोहम्मदपुर ब्लॉक क्षेत्र के चकिया हुसैनाबाद गांव में सफाई कर्मी की कथित अनदेखी के चलते कई महीनों से जगह-जगह कचरा जमा था। गंदगी और दुर्गंध के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए समाजसेवी अलीम ने पहल करते हुए अपने स्तर से जेसीबी मंगवाई और लंबे समय से जमा कचरे को हटवाकर गांव में साफ-सफाई कराई।

ग्रामीणों के अनुसार, गांव में लंबे समय से नियमित सफाई न होने के कारण जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए थे। इससे गंदगी और दुर्गंध की समस्या बनी हुई थी। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान की कथित अनदेखी और सफाई कर्मी की लापरवाही को लेकर भी नाराजगी जताई।

ग्रामीणों की समस्या की जानकारी मिलने पर अलीम मौके पर पहुंचे और जेसीबी के माध्यम से कई महीनों से जमा कचरे को उठवाकर निर्धारित स्थान पर फेंकवाया। कचरा हटने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और समाजसेवी के प्रयास की सराहना करते हुए उनका आभार जताया।

अलीम ने कहा कि गांव की साफ-सफाई सभी की जिम्मेदारी है। ग्रामीणों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जरूरत पड़ने पर आगे भी हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

सब ब्यूरो चीफ़ महादेव यादव आजमगढ की रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें