ससुराल में आए हुए युवक की तालाब में डूबने से मौत, तलाश के दौरान मिला शव
दोस्तपुर, सुल्तानपुर।
स्थानीय थाना क्षेत्र के पतजूपहाड़पुर (नवाबाद) निवासी स्व. संजय कुमार उर्फ छंगू सिंह के दामाद अंकित सिंह की तालाब में डूबने से मौत हो गई। अंकित सिंह ग्राम मुड़हा,ढेमा ,थाना मोतिगरपुर सुल्तानपुर निवासी बताए जा रहे हैं और इन दिनों ससुराल में आए हुए थे। परिजनों के अनुसार वह शाम को बाजार जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। तलाश के दौरान एक तालाब में उनका शव उतराता मिला, जिसकी पहचान परिजनों ने की। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय उपनिरीक्षक ने शव कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
के मास न्यूज संवाददाता दोस्त पुर














