जिला प्रशासन द्वारा मृत व्यक्तियों का दाह संस्कार कराया गया

0
55

अठहठा/गाजीपुर जिला के सेवराई तहसील अंतर्गत अठहठा में गंगा नदी में दिनांक 31.08.2022 नॉव पलट गयी थी जिसमें 07 लोगों की मृत्यु हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार अठहठा में गंगा नदी में दिनांक 31.08.2022 नॉव पलटने गयी जिसमें 16-17 व्यक्ति सवार थे जो नाव पलटने से गंगा में डुब गए। दिनांक 01.09.2022 को स्थानीय गोताखोर, फ्लड पी०ए०सी०, एन०डी०आर०एफ० की टीम द्वारा सघन अभियान चलाकर अपराह्न 12.00 बजे तक 05 लोगों के शव बरामद कर लिये गये। नदी में डूबने के कारण कुल 07 व्यक्तियों के शवों का जिला मुख्यालय पर पोस्टमार्टम कराया गया तथा जिला प्रशासन द्वारा मृत व्यक्तियों का दाह संस्कार भी कराया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, गाजीपुर द्वारा घटना स्थल पर पहुँच कर घटना के बाबत जानकारी प्राप्त की गयी। घटना के सम्बन्ध में ग्राम प्रधान एवं नाविक राजू निषाद से जिलाधिकारी गाजीपुर द्वारा घटना स्थल पर घटना के बारे में जानकारी की गयी। नाविक द्वारा बताया गया कि मीडिएम साईज (मझोली) मोटर बोट थी। नॉव अच्छी स्थिति में थी। कोई परेशानी नहीं थी। 02 नाविक नाव को चला रहें थें। नाव में कुल 16-17 लोग सवार थे, जिसमें से 03 बच्चे थे। नॉव किनारे से लगभग 50 फीट की दूरी पर पहुॅची ही थी कि नदी में सॉप दिखाई दिया, जिसको देखकर नॉव पर सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गयी। इसी दौरान नॉव पर सवार एक व्यक्ति नदी में कूद गया। इस प्रकार एक व्यक्ति के नदी में कूदने एवं नॉव पर सवार व्यक्तियों में अफरा-तफरी मचने के कारण नॉव असंतुलित हो गई और सीधे नदी में समाहित हो गयी। जिला प्रशासन एवं स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से तत्काल 05 लोगों को छोड़कर नॉव पर सवार सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया। 02 लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया किन्तु उनकी मृत्यु हो गयी। इस घटना में पीड़ित लोगों को सरकार की ओर से मृतकों के परिवार को प्रति मृतक 4.00-4.00 लाख आर्थिक सहायता मुहैया करायी जा रही है।

जय प्रकाश चंद्रा,सब ब्यूरो चीफ, गाजीपुर

In