संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

0
80

नौगढ़/संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बरवाडीह संकुल UPS बजरडीहा पर मुख्य अतिथि श्री अवधेश नारायण सिंह (खण्ड शिक्षा अधिकारी)नौगढ़, विशिष्ट अतिथि श्री दीनदयाल पांडे (थानाध्यक्ष चकरघट्टा)नौगढ़ की उपस्थित में आयोजन किया गया। खेलकूद 50मीटर की दौड़ बालक वर्ग में अंकित (प्रा वि परसिया) 100 मीटर दौड़ में दीपक (प्रा वि परसिया)200 मीटर दौड़ में अरूण कुमार (प्रा वि बरबसपुर प्रथम स्थान पर रहे।और बालिका वर्ग में चंचल (प्रा वि परसहवाॅ)प्रथम स्थान और खो खो में बालक व बालिका वर्ग में (प्रा वि बरवाडीह)प्रथम स्थान पर रहे। कबड्डी में बालक व बालिका में (प्रा वि बरवाडीह)रहा। (उ मा वि पचकेड़िया)100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग पप्पू व बालिका वर्ग में सुशीला (उ मा वि बजरडीहि)प्रथम स्थान पर रहे। खेलकूद में सक्रिय भूमिका का निर्वहन श्री अमिकेश यादव, श्री विजय गुप्ता, श्री विनोद कुमार सिंह, श्री इंदु प्रकाश, श्री शशि प्रकाश,श्री सुभाष शेखर, श्री संदीप कुमार जी ने किया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष (नौगढ़)श्री महेन्द्र देव पांडे, जूनियर संघ के अध्यक्ष जितेन्द्र यादव व राष्ट्रीय शैक्षिक संघ के अध्यक्ष कृष्ण नन्दन मिश्रा जी की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान देने वाले ग्राम प्रधान बजरडीहा श्री (संजय कुमार)व प्रथम प्रतिनिधि बरवाडीह श्री (राजकुमार पाल)का अभूतपूर्व योगदान रहा। कार्य क्रम का समापन राष्ट्रीय गान गा कर के किया गया। जय हिंद जय भारत

In