ब्रेकिंग न्यूज। जौनपुर कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी, वाराणसी के बाद फिर दहशत

0
2

स्ट्रिंगर रिपोर्ट – हीरा मणि गौतम

जौनपुर – जनपद की कचहरी परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से मंगलवार को हड़कंप मच गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कचहरी की आधिकारिक वेबसाइट पर ई-मेल के माध्यम से धमकी भरा संदेश भेजा गया, जिसमें परिसर को बम से उड़ाने की बात कही गई है।

बताया जा रहा है कि हाल ही में वाराणसी कचहरी को भी इसी तरह का धमकी भरा ई-मेल मिला था, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गई थीं। ठीक उसी प्रकार अब जौनपुर जिले की कचहरी को निशाना बनाए जाने की सूचना से प्रशासन में खलबली मच गई है।

धमकी की सूचना मिलते ही कचहरी परिसर को एहतियातन खाली कराया गया और पुलिस को तत्काल जांच के लिए सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। संदिग्ध वस्तुओं की तलाश के लिए परिसर की सघन तलाशी ली जा रही है।

फिलहाल किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। मामले की जांच साइबर टीम द्वारा भी की जा रही है ताकि ई-मेल भेजने वाले की पहचान की जा सके। समाचार लिखे जाने तक जांच जारी है।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें