आजमगढ़ अहरौला
सलमान कुरैशी के प्रसारित वीडियो से मची हलचल,
माहुल भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के माहुल मंडल अध्यक्ष सलमान कुरैशी ने अपनी ही पार्टी के युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रानू राजभर पर पैसा लेने और असलहे के बल पर घर में बंद करने का आरोप लगाया है।उन्होंने एक दिन के अंतराल पर वीडियो के माध्यम से बयान जारी कर खलबली मचा दीया है।
माहुल नगर पंचायत के वार्ड न नौ अब्दुल कलाम नगर के कुरैशी मोहल्ले में जा रहे रास्ते के मध्य की नाली को चौड़ा कर जलनिकासी की व्यवस्था नगर पंचायत द्वारा कराया जा रहा। मंगलवार को जब खोदाई का कार्य शुरू हुआ तो भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के माहुल मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष सलमान कुरैशी ने अपने समर्थकों के साथ विरोध करना शुरू कर दिया। उसके बाद उन्होंने एक वीडियो प्रसारित किया और कहा कि उनकी पार्टी के ही गोरखपुर क्षेत्र के युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रानू राजभर ने विपक्षी से पैसा लेकर आम रास्ते के मध्य नाला बनवा रहे।वीडियो बयान में सलमान कुरैशी ने यहां तक कह डाला कि वह 2013 से भाजपा का कार्यकर्ता है और रानू राजभर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर को बदनाम कर रहे और मंत्री के नाम पर दलाली कर रहे। उसी दिन दो घंटे बाद शाम को सलमान कुरैशी का माफी मांगते हुए एक वीडियो प्रसारित हुआ।
बुधवार देर शाम सलमान कुरैशी का एक और वीडियो प्रसारित हुआ। जिसमें वे ये कहते हुए दिखाई दे रहे कि मंगलवार रात 30 की संख्या में रानू राजभर द्वारा भेजे गए असलहे से लैस लोग उनके घर पर आए और उन्हें असलहा सटा दिया और बंदूक के नोक पर उनसे कहा कि रानू राजभर से माफी मांग लो नहीं तो अंजाम बुरा होगा।सलमान कुरैशी के जारी वीडियो में यह भी कहना था कि इसका असलहाधारी लोगों ने वीडियो भी बनवाकर प्रसारित कराया और बुधवार को उन्हें बंदूक के नोक पर घर में बंद कर के रखा गया और नाले की खोदाई करा दिया।
——++++++++++++++
आरोपों से रानू ने किया इनकार पुलिस से किया शिकायत,
माहुल(आजमगढ़) वीडियो प्रसारित होने के बाद रानू राजभर ने अहरौला पुलिस से सलमान कुरैशी और माहुल नगर पंचायत में नामित सभासद सुजीत जायसवाल आंसू के खिलाफ शिकायती पत्र देकर अभियोग पंजीकृत करने की मांग किया है। रानू राजभर ने इस संबंध में कहा कि वे फूलपुर पवई विधान सभा से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे और उनकी लोकप्रियता कुछ लोगों को अच्छी नहीं लग रही। इस लिए अनर्गल आरोप लगा रहे।इसमें कोई सच्चाई नहीं है।सलमान कुरैशी किसी के कहने पर ऐसा कर रहे जल्दी ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा।
अहरौला संवाददाता संतोष मिश्रा और सोनू की रिपोर्ट




















