आजमगढ़ अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल अंबारी मार्ग पर पुलिस पिकेट के समीप गुरुवार देर रात अनियंत्रित स्कॉर्पियो डीजे वाहन से टकराकर सड़क के किनारे लगे विद्युत पोल को तोड़ते हुए खाई में जा गिरी। दोनों वाहनों के चालक इस दुर्घटना में बाल-बाल बचे और दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया।।सूचना पर पहुंची माहुल चौकी की पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे लेकर थाने ले गई।
अहरौला थाना क्षेत्र के कंदरा गांव दिलीप यादव की ट्रेन से कट कर बुधवार को मौत हो गई थी।पोस्टमार्टम के बाद आए मृतक के शव का गुरुवार शाम को स्वजन और ग्रामीणों ने दुर्वासा धाम के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर लौटे थे।दिलीप यादव का चचेरा भाई विनोद यादव अंतिम संस्कार के बाद घर से अपनी स्कॉर्पियो वाहन लेकर बनारस जाने के लिए निकला।प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार वाहन की गति इतनी तीव्र थी कि वह अनियंत्रित होकर सामने जा रहे डीजे वाहन में टक्कर मार दिया जिसमें डीजे वाहन के परखच्चे उड़ गए।उसके बाद अनियंत्रित स्कॉर्पियो सड़क के किनारे लगे 11 हजार बोल्ट के विद्युत खंभे को तोड़ते हुए खाई में जा गिरी।इस दुर्घटना में डीजे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।और विद्युत खंभे के टूटने से क्षेत्र के 20 गावो की बिजली व्यवस्था बाधित हो गई।मुख्य मार्ग पर हुई इस दुर्घटना की सूचना पर चौकी प्रभारी माहुल यश सिंह पटेल और उप निरीक्षक श्याम कुमार दुबे पुलिस बल के साथ पहुंचे और सड़क पर गिरे बिजली के तार को हटवाते हुए यातायात व्यवस्था चालू कराया।
इस संबंध में चौकी प्रभारी माहुल यश सिंह पटेल का कहना है कि दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।अभी तक डीजे संचालक ने शिकायती पत्र नहीं दिया है।घटना करके भागे स्कॉर्पियो चालक की तलाश की जा रही।
संवाददाता संतोष मिश्रा उर्फ सोनू की रिपोर्ट


















