माहुल(आजमगढ़)। क्षेत्र में बिजली की समस्या के समाधान के लिए शुक्रवार को पूर्व महाप्रधान कैलाश कुमार गौतम और पूर्व चेयरमैन बदरे आलम के नेतृत्व में ग्रामीणों में उप खंड अधिकारी विद्युत माहुल को आठ सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन दिया।
दिए गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने मांग किया कि स्मार्ट मीटर से बिजली बिन ज्यादा आ रही इसे बदला जाए और पुराने बिजली बिल को माफ करने के साथ ही साथ बकाया होने पर विद्युत विच्छेदन न किया जाए।ज्ञापन में ग्रामीणों ने यह भी कहा कि विद्युत उपकेंद्र माहुल के कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं के साथ सही व्यवहार न करके परेशान किया जाता है।ज्ञापन मिलने के बाद उपखंड अधिकारी विद्युत महेश गुप्ता ने यह आश्वस्त किया कि जनता की मांगों को पूरा किया जायेगा। बिजली संबंधी हर समस्या का समाधान होगा।
इस मौके पर अमित कुमार, अशोक गौतम, यशोदा, अनीता दिनेश घनश्यामआदि रहे।
संवाददाता संतोष मिश्रा उर्फ सोनू की रिपोर्ट


















