लापता की तलाश आजमगढ़ में 57 वर्षीय तूफानी 14 फरवरी से लापता, परिजन परेशान

0
5

*आजमगढ़ -* जनपद के आजमगढ़ के थाना पवई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम प्रतापपुर, पोस्ट पवई लग्गूपुर निवासी तूफानी (57 वर्ष) पुत्र छोटई बीते 14 फरवरी की भोर से लापता हैं। परिजनों के अनुसार वह सुबह तड़के घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद से अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है।
परिवार के बड़े बेटे विशाल ने बताया कि उनके पिता 14 फरवरी को सुबह लगभग भोर में पीले रंग की शर्ट और काला लोअर पहनकर घर से निकले थे। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिवार ने आसपास के गांवों, रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क किया, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
परिजनों ने यह भी बताया कि तूफानी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है। परिवार में पांच बेटे और एक बेटी हैं, जो अपने पिता की सलामती के लिए लगातार खोजबीन कर रहे हैं।
परिवार ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को भी उक्त व्यक्ति कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले, तो तत्काल परिवार को सूचित करें, ( 8272851013, 7268820544 ) ताकि एक व्यथित परिवार को राहत मिल सके।
सूचना देने वाला व्यक्ति मानवता के नाते सहयोग करें।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें