आजमगढ़ फूलपुर में नहीं थम रही रिश्वतखोरी, फूलपुर कोतवाली के एसएसआई व सिपाही पर ₹10 हजार मांगने का आरोप

0
14

 

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में पुलिस विभाग में रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पूर्व में सरायमीर थाने में तैनात दरोगा अभिषेक सिंह को एंटी करप्शन टीम द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने के बाद अब एक नया मामला सामने आया है।
ताजा मामला फूलपुर कोतवाली से जुड़ा है, जहां तैनात एसएसआई गंगाराम बिंद और सिपाही अश्विन यादव पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा है।
पीड़ित हकीमुद्दीन के अनुसार, दो पक्षों के बीच आम तोड़ने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद विपक्षी पक्ष ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर पुलिस से मिलीभगत कर धन उगाही का प्रयास किया। पीड़ित का आरोप है कि विपक्षी मुस्लिम पक्ष पहले भी इस तरह की धन उगाही में शामिल रहा है।
आरोप है कि फूलपुर कोतवाली में तैनात सिपाही अश्विन यादव ने एसएसआई गंगाराम बिंद और विपक्षी पक्ष के साथ मिलकर मामले को निपटाने के नाम पर ₹10,000 की मांग की। इसमें ₹5,000 विपक्षी को देने और ₹5,000 खुद रखने की बात कही गई।
पीड़ित ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक एसपी आजमगढ़ को डाक के माध्यम से भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और क्या जिले में पुलिस विभाग में चल रही कथित भ्रष्टाचार की प्रवृत्ति पर लगाम लग पाती है या नहीं।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें