पेरियार ई.वी. रामास्वामी नायकर की 142वी जयन्ती समारोह हुआ सम्पन्न

0
221

अम्बेडकर नगर- 17 सितम्बर पाल समाज के लिए बहुत ही गौरवशाली और शुभ दिन है। समाज के नायक सामाजिक क्रान्ति के अग्रेता ई वी रामास्वामी का जन्मदिन इस दिन को लोग मनाते है। पाल सेवा संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व वर्तमान मार्ग दर्शक बंश राज पाल अम्बेडकर नगर के मार्गदर्शन मे यह भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। राम कुमार पाल पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी ने पूरी तन्मयता और लगन से कार्यक्रम को सफल करवाया। कार्यक्रम की शुरुआत सामाजिक क्रान्ति के जनक पेरियार ई वी रामास्वामी ने दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पाल सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष वंशराज पाल जी ने अपने आशीर्वाद से शुभ आरम्भ किया कार्यक्रम मे पधारने वाले विशिष्ट अतिथियों मे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व पूर्व एम एल सी श्रीमती प्रभावती पाल, नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य प्रीति , राज कुमार पाल राष्ट्र उदय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू राम पाल, धनगर आन्दोलन की मशाल को जन जन तक पहुंचाने वाले आचार्य विजय बहादुर पाल, इन्जीनियर सुभाष पाल(जौनपुर) और बहुत से गणमान्य व्यक्ति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अघ्यक्षता कर रहे पाल सेवा संघ अम्बेडकर नगर जनपद के जिला अध्यक्ष सिकन्दर पाल और सम्पूर्ण जनपद यूनिट बधाई और साधुवाद के हकदार बने। भारी बारिश में भी भव्य आयोजन को सफल बनाया। नरेश पाल जिन्होंने बहुत ही संजीदगी और विश्वास के साथ कार्यक्रम का संचालन किया। संगीत कलाकार श्रवण पाल सुल्तानपुरी जिन्होंने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से लोगो को मन्त्रमुग्ध रखा। पाल सेवा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के संयोजक महेन्द्र पाल ईश्वर देव पाल,अध्यक्ष राजेन्द्र पाल, पूर्व अध्यक्ष जयमूर्ती पाल,कैलाश पाल और पूरी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का जिन्होंने दूर रहकर भी संजीदगी और आत्मीयता के साथ कार्यक्रम को सफल कराने मे सहयोग किया। इस मौके पर हौशिला प्रसाद पाल (प्रवक्ता) उपाध्यक्ष पाल सेवा संघ राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं जिला उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जौनपुर
राजेश पाल,(प्रदेश प्रवक्ता ) पाल सेवा संघ उ.प्र.
(प्रदेश महासचिव ) सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी उत्तर प्रदेश मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

In