पुलिस और राजस्व टीम ने हटवाया चकमार्ग से अतिक्रमण

0
6

(आजमगढ़)। अहरौला थाना क्षेत्र के गनवारा गांव में गुरुवार को पुलिस और राजस्व टीम ने एक चकमार्ग से अवैध कब्जा हटवाते हुए उसे खाली करा दिया।जिससे एक माह से दो पक्षों में चल रहे विवाद समाप्त हुआ।
गनवारा गांव में रामफेर यादव के खेत और आबादी के मध्य से एक चक मार्ग निकल कर गांव में जाता है। उस चकमार्ग पर गांव के ही शनि शर्मा ने अपना वाहन खड़ा कर दिया था जिससे रामफेर और महावीर शर्मा के मध्य विवाद उत्पन्न हो गया था।जो कि हिंसक रूप लेने जा रहा था। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अहरौला मन्तोष सिंह और चौकी प्रभारी माहुल यश सिंह पटेल ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विवाद के बारे में उपजिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार को अवगत कराया।एसडीएम ने तत्काल राजस्व निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में लेखपाल संदीप कुमार के साथ गठित राजस्व टीम भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और चक मार्ग की मापी किया। मापी के बाद चकमार्ग में पड़े रामफेर यादव के नलकूप के हौज और महावीर शर्मा की उसमें खड़े चार पहिया वाहन को हटवा दिया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अहरौला मंतोष सिंह का कहना है दो पक्षों में चकमार्ग और आबादी की भूमि को लेकर विवाद था जिसको देखते हुए राजस्वटीम के साथ संयुक्त रूप से पुलिस बल ने वहां पहुंच कर निस्तारित करा दिया।

अहरौला से संवाददाता संतोष मिश्रा उर्फ सोनू की रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें