राहुलनगर, सुल्तानपुर
भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच राहुलनगर बाजार में स्थानीय ग्रामीणों एवं व्यापारियों के सहयोग से शर्बत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में राहगीरों, रिक्शा चालकों, महिलाओं और बच्चों को शीतल शर्बत पिलाकर गर्मी से राहत प्रदान की गई। इस कार्य में हमाजापुर और राहुलनगर के ग्रामवासियों के साथ व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश वर्मा, दीपक सिंह, रिंकू सिंह, कुंवर अनुराग सिंह, सुनील सिंह, विजय पाल, अभिनव वर्मा, लल्लू सिंह तथा अभिषेक सिंह ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम ने क्षेत्र में मानव सेवा, सामाजिक सहयोग और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
In





















