निजामाबाद/आजमगढ़। तहसील निजामाबाद के अन्तर्गत आने वाले नगर पंचायत निजामाबाद के निवासी वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश दूबे के पुत्र शिवम दूबे के साथ हुई अभद्रता,धमकी और दबाव बनाने की गंभीर घटना में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार की त्वरित व सराहनीय कार्रवाई सामने आई है। शिवम दुबे पुत्र प्रेम प्रकाश दूबे जो संविदा पर दत्तात्रेय पावर हाउस में तैनात हैं,ने दिनांक 28 जनवरी 2026 को उपखंड अधिकारी एवं जेई के आदेश पर ग्राम मोइयां निवासी अनिल सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह के यहां 45,110 विद्युत बकाया होने के कारण केबल काट दी थी जिससे नाराज होकर अनिल सिंह ने मनबढ़ई दिखाते हुए पत्रकार प्रेम प्रकाश दुबे की दुकान पर चढ़कर शिवम दुबे को जान से मारने की धमकी दी,भद्दी-भद्दी गालियां दीं और बिना बकाया जमा किए कनेक्शन जोड़ने का दबाव बनाने लगा तथा मोबाइल छीनने का भी प्रयास किया। इस घटना की के बारे में उपखंड अधिकारी ने तुरन्त जेई को दी। इसके बाद शिवम दुबे एवं विद्युत कर्मचारियों के साथ थाना निजामाबाद में प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन थाना प्रभारी द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके चलते जिले के वरिष्ठ पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल (यूथ इंडिया टाइम्स के चीफ एडिटर राजेश यादव,राष्ट्रीय न्यूज सर्विस के ब्यूरो चीफ एवं हिंद एकता टाइम्स के चीफ एडिटर व आइडियल पत्रकार संघटन के राष्ट्रीय प्रभारी आफताब आलम,आइडियल पत्रकार संगठन के जिलाध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा,वरिष्ठ पत्रकार राम नारायण राय उर्फ बबलू राय,गंगा प्रकाश त्यागी,अभिषेक पांडेय, अभय गुप्ता, अबुल कैश, राकेश कुमार, शुभम दुबे सहित अन्य पत्रकार) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार से मिला और पूरे प्रकरण से अवगत कराया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी को तत्काल FIR दर्ज करने का आदेश दिया और पत्रकारों को आश्वस्त किया कि पत्रकारों के सम्मान व सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।एसपी की इस त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई की जिलेभर के पत्रकारों ने खुले दिल से प्रशंसा की और इसे कानून के राज एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के सम्मान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
*संजय कुमार तहसील ब्यूरो निजामाबाद की रिपोर्ट*
थाना निजामाबाद का मामला,वरिष्ठ पत्रकार के पुत्र से अभद्रता के मामले में SP के हस्तक्षेप से दर्ज होगी FIR
In







