स्ट्रिंगर जौनपुर हीरा मणि गौतम की रिपोर्ट
जौनपुर – जनपद के भटपुरा (रसूलपुर) गांव में क्रान्तिकारी पत्रकार परिषद के तत्वावधान में एक भव्य ‘पद ग्रहण एवं सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामअधार यादव इंटर कॉलेज रसूलपुर के पूर्व अध्यापक खेलई यादव ने की। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण व श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया।
समारोह में संगठन के राष्ट्रीय प्रमुख अनिल दुबे ‘आजाद’ के निर्देश पर किया गया , जिसमें संगठन विस्तार तथा पत्रकारों के हितों एवं अधिकारों की रक्षा को लेकर गहन विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें मंत्री कुमार को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष , धर्मेन्द्र कुमार बिन्द को तहसील उपाध्यक्ष तथा अमित कुमार को ब्लॉक महासचिव (खुटहन) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। नव-नियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सच पहुँचाने में पत्रकारों की भूमिका अग्रणी होती है।
प्रदेश प्रभारी ब्रजेश उपाध्याय एवं जिला अध्यक्ष चंद्रजीत यादव ने पत्रकारों के हितों को लेकर संगठन को सदैव एकजुट रहने की अपील की। जिला महासचिव हीरा मणी गौतम ने कहा कि सच लिखने पर पत्रकारों को कभी-कभी विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, ऐसे में संगठन कि एकता ही सबसे बड़ा संबल बनती है। तहसील अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि पत्रकार समाज की रीढ़ हैं और विपरीत परिस्थितियों में संगठन के माध्यम से एकजुट रहने पर ही किसी भी चुनौती से लड़ने की शक्ति मिलती है।
इस भव्य कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार, प्रदेश प्रभारी एड० एसपी शर्मा , सज्जादा आशिफ (तहसील उपाध्यक्ष), व सदस्यों में पत्रकार विनोद कुमार यादव, पत्रकार सचिन कुमार यादव, पत्रकार मनोज सिंह, पत्रकार संदीप सोनी, पत्रकार मोहम्मद ताज, पत्रकार रामानंद प्रजापति, राम सूरत यादव, तथा पत्रकार आदित्य सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की नीतियों पर चलते हुए निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया।












