जलालपुर /अम्बेडकर नगर वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण कुमार मिश्र को प्रदेश प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने के उपरांत मंगलवार को जलालपुर नगर में भव्य स्वागत किया गया। जिला प्रतिनिधि देवेश मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर अवध क्षेत्र क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य राम किशोर राजभर,अनुसूचित मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री धीरेन्द्र भारती ,भाजपा किसान मोर्चा जिला सह मीडिया प्रभारी विकास निषाद,अनुसूचित मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विकास कुमार सोनकर ,अनुसूचित मोर्चा नगर अध्यक्ष विक्की गौतम, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रेनु प्रजापति का स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारियों का पार्टी में दायित्व मिलना पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण का प्रमाण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने तथा जनसेवा में तत्पर रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल जिला उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष महताब, मंडल अध्यक्ष शुभम पांडे, विकाश तिवारी, पूर्व नगर अध्यक्ष बेचन पांडे, मानिक चंद सोनी, ओन अब्बास, अजीत निषाद, गौरव उपाध्याय,दिव्यांशु मिश्र, आशीष सोनी, लालचंद , रामवृक्ष भार्गव, समेत बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे.


















