दोस्तपुर/सुल्तानपुर
दोस्तपुर नगर पंचायत स्थित डाकघर की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। डाकघर परिसर में मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर शौचालय तक गंदगी का अंबार लगा हुआ है। परिसर की नियमित साफ-सफाई न होने के कारण कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
डाकघर में प्रतिदिन सैकड़ों लोग विभिन्न डाक एवं बैंकिंग सेवाओं के लिए आते हैं, लेकिन परिसर में फैली गंदगी विभागीय लापरवाही की पोल खोल रही है। शौचालयों की स्थिति भी अत्यंत दयनीय बनी हुई है, जिससे स्वच्छता व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों ने संबंधित अधिकारियों से डाकघर परिसर की तत्काल साफ-सफाई कराने तथा नियमित स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि लोगों को एक स्वच्छ और बेहतर वातावरण में सेवाएं प्राप्त हो सकें।
नीरज कुमार पत्रकार दोस्त पुर






















