गलत रिपोर्ट लगाने पर लेखपाल हुआ निलंबित

0
1

बरौसा/सुल्तानपुर में

 जनपद सुल्तानपुर तहसील जय सिंहपुर में गांव अन्नपूर्णा नगर उघरपुर‌‍ सुरेश कुमार दुबे ने तहसीलदार जयसिंहपुर को प्रार्थना पत्र देकर गाटा संख्या 627 रकबा 0.037, गाटा संख्या 932,934तथा गाटा संख्या 926 से संबंधित भूमि विवाद में पैमाइश और जांच की मांग की थी ।मामले की जांच हल्का लेखपाल विपिन कुमार यादव को सौंपी गई थी ।शिकायतकर्ता काआरोप था कि लेखपाल विपिन कुमार यादव ने वास्तविक प्रकरण की जांच और पैमाइश किये बिना दूसरे गांव और दूसरे व्यक्ति से संबंधित गाटा संख्या 226 (खलिहान) कि रिपोर्ट लगा कर शिकायत का निस्तारण कर दिया ।प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया गया कि शिकायत सुरेश दुबे पुत्र स्वर्गीय रामसुंदर दूबे निवासी उघरपुर द्वारा दी गई थी ।लेकिन रिपोर्ट में सुरेश कुमार दुबे पुत्र स्वर्गीय कृष्ण कुमार दुबे निवासी अन्नपूर्णा नगर का उल्लेख कर दिया गया ।शिकायतकर्ता ने इसे मनगढ़ंत और झूठी रिपोर्ट बताते हुए उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग की थी ।मामला मुख्यमंत्री पोर्टल आइजीआरएस पर पहुंचने के बाद भी संतोषजनक कार्रवाई न होने पर शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत उप मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचाई। इसके बाद जिला अधिकारी के निर्देश पर पूरे प्रकरण की जांच कराई गई ।जांच में पाया गया कि लेखपाल द्वारा तथ्यों के विपरीत रिपोर्ट प्रस्तुत की गई तथा शासकीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरती गई। जांच रिपोर्टके आधार पर उप जिला अधिकारी जयसिंहपुर ने लेखपाल विपिन कुमार यादव को निलंबित कर दिया। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार मामले में विभागीय जांच भी जारी रहेगी और जांच के निष्कर्ष के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी ।लेखपाल के निलंबन की कार्रवाई के बाद तहसील प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है की शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और जवाब दे ही सुनिश्चित होने से आम जनता का शासन प्रशासन पर विश्वास मजबूत होगा ।वहीं प्रशासन का कहना है कि शासन की मनसा के अनुरूप शिकायतों का निष्पक्ष और समय बद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

लल्लन के मास न्यूज़ पत्रकार  बरौसा

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें