सुल्तानपुर ब्रेकिंग
पूरी दुनिया जानती है कि जून का महीना 30 दिन का होता है। सुल्तानपुर के जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह की तरफ से 31 जून को अपने लेटर पैड पर एक आदेश जारी किया गया है जो की चर्चा का विषय बन गया है। उनके लेटर पैड पर जारी आदेश 31 जून को जारी किया गया है। उन्होंने अपने आदेश पर लिखा कि सुबह 10:00 से 10:30 के बीच सभी अधिकारी और कर्मचारियों को अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी । 30 दिन का जून महीना और 31 जून को जारी आदेश जिला पंचायत में चर्चा का विषय बन गया है।11 जुलाई को कार्याकाल खत्म हो रहा है , ऐसे में कर्मचारियों अधिकारियों को अंत बेला में फरमान जारी कर सुशासित करना राजनीतिक और प्रशासनिक हलके में चर्चा का विषय बन गया है।
In























