बुजुर्गों और दिव्यांग जनों के जीवन उपयोगी सामानों का किया गया वितरण

0
22

 

 

आज दिनांक 3 जुलाई 2026 को पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य माननीय वकार अहमद के आवास हयात नगर में आदर्श आसरा के तत्वाधान बुजुर्गों एवं दिव्यांग जनों को वितरित किए गए इसके संचालक माननीय गौरव कुमार दुबे आयोजक जुल्फिकार खान एवं व्यवस्थापक वकार अहमद जी रहे जिनके माध्यम से आदर्श आसरा संस्था के तत्वाधान सेवा एवं उपकरण 45 बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों को वितरित किए गए जिनमें मौजूद उपकरण व्हीलचेयर कमोड चेयर छड़ी एवं अन्य जीवन उपयोगी सामान मौजूद रहे जिसमें खर्च हुई राशि लगभग रुपए 546000 बताई गई

कार्यक्रम के दौरान संस्था के संचालक गौरव कुमार दुबे आयोजन जुल्फिकार खान जुल्फी तथा व्यवस्थापक वकार अहमद ने लाभार्थियों को उपकरण प्रदान करते हुए कहा कि जरूरतमंद लोगों की सहायता करना मानव का सबसे बड़ा धर्म है संस्था का उद्देश्य दिव्यांग एवं बुजुर्ग नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवन को सुगम बनाना है

इस अवसर पर सहयोगी के रूप में तारीख खान अकरम खान सोहेल खान फैजी जावेद आदर्श उपाध्याय अनस मारूफ खान आसिफ खान मोहम्मद कैफ खान मोहम्मद वकील सहित अन्य लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया लाभार्थियों एवं उनके परिजनों ने संस्था और सभी सहयोगी का आभार व्यक्त किया

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने जन कल्याणकारी कार्यों की सराहना की और इस समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया

 

पत्रकार महताब खान

के मास न्यूज़

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें