बरौसा सुल्तानपुर
सुल्तानपुर गोसाईगंज थाना क्षेत्र द्वारिका गंज चौकी अंतर्गत कटका बाजार में बदहाल सड़क और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है बारिश के बाद सड़क पर गड्ढे दिखाई नहीं देते जिससे आए दिन बाइक सवार फिसल कर घायल हो रहे हैं स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई जिसके के चलते समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है शुक्रवार और शनिवार को भी सड़क की खराब स्थिति के कारण कटका बाजार में लंबा जाम लग गया जाम खुलवाने और यातायात को सुचारू करने के लिए गोसाईगंज थाना प्रभारी अखंड देव मिश्रा स्वयं पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे और काफी मशक्कत के बाद यातायात सामान्य कराया स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित कराया गया लेकिन अब तक सड़क निर्माण या मरम्मत की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया लोगों का आरोप है की जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के कारण आम जनता को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है क्षेत्र वासियों ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से कटका बाजार की जर्जर सड़क का शीघ्र निर्माण करने की मांग की है ताकि जाम दुर्घटनाओं और लोगों की परेशानियों से स्थाई राहत मिल सके
पत्रकार लल्लन केमास न्यूज़ बरौसा























