भरतीपुर गांव में विशाल काय अजगर ने बकरी को बनाया शिकार क्षेत्र में मचा हड़कंप

0
2

बरौंसा सुल्तानपुर

 

दिनांक 9/07/2026 को जनपद सुल्तानपुर थाना गोसाईगंज क्षेत्र के अंतर्गत भरतीपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक विशाल काय अजगर ने एक बकरी को अपना निवाला बना लिया घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए तत्काल वन विभाग को सूचना दी सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर की तलाश शुरू कर दी ग्रामीण भी वन कर्मियों के साथ मिलकर लगातार खोजबीन में जुटे हुए हैं समाज सेवी सुहेल बेग ने बताया कि अजगर के हमले में बकरी की मौत हो गई है घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है वन विभाग के कर्मचारी बृजेश यादव ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण अजगर को पकड़ने में काफी कठिनाई हो रही है उन्होंने कहा कि विभाग की टीम लगातार प्रयास कर रही है और जल्द ही अजगर को सुरक्षित पकड़ कर जंगल में छोड़ा जाएगा घटना के बाद ग्रामीणों से सतर्क रहने तथा किसी भी वन जीव के दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की गई

 

पत्रकार लल्लन केमास न्यूज़ बरौसा

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें