मांगे ना पूरी होने पर सरदार सेना संगठन ने दी आंदोलन करने की चेतावनी

0
1

बरौंसा सुल्तानपुर

दिनांक 5/7/2026को

जनपद सुल्तानपुर थाना गोसाईगंज क्षेत्र के अंतर्गत कारी बहार गांव में रविवार को सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमाशंकर सिंह पटेल के नेतृत्व में आजाद वर्मा हत्याकांड को लेकर पंचायत आयोजित की गई पंचायत में मृतक के भाई बादल वर्मा और पिता की मौजूदगी में संगठन के पदाधिकारी ने बुलडोजर कार्रवाई मृतक के परिजनों को शास्त्र लाइसेंस और आर्थिक सहायता दिलाने की मांग उठाई जयसिंहपुर तहसीलदार मयंक मिश्रा और क्षेत्राधिकार सुनील कुमार सिंह ने मांगों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए समय सीमा के भीतर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने का आश्वासन दिया इसके बाद सरदार सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शांत हुए सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि यदि इतने समय सीमा के भीतर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा मृतक के घर शोक संवेदना व्यक्त करने भाजपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख कादीपुर श्रवण मिश्रा भी पहुंचे उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया साथ ही दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया इस मौके पर गोसाईगंज थाना अध्यक्ष अखंड देव मिश्रा राजस्व विभाग के लेखपाल पुलिस बल ग्रामीण और सरदार सेना के कार्यकर्ता मौजूद रहे

 

पत्रकार लल्लन केमास न्यूज़ बरौसा

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें